अमेरिकी खिलाड़ी को रूस में 9 साल की सजा: बाइडेन ने ऑफर की 'प्रिजनर स्वैप डील'

अमेरिकी खिलाड़ी को रूस में 9 साल की सजा: बाइडेन ने ऑफर की 'प्रिजनर स्वैप डील'

रूस (Russia) की अदालत (Court) ने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर (Britney Griner) को 9 साल जेल की सजा सुनाई है साथ ही उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। बता दे कि ब्रिटनी को ड्रग तस्करी (Drugs Trafficking) का आरोपी ठहराया गया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस को 'प्रिजनर स्वैप डील' स्वीकार करने के लिए कहा है। वहीँ रूस का कहना हैं कि वो अमेरिका के साथ "प्रिजनर स्वैप डील" पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। अमेरिका ने ब्रिटनी के बदले खतरनाक रूसी आर्म्स डीलर विक्टर बाउट (Viktor Bout) को छोड़ने का ऑफर दिया था।

जानकारी के अनुसार, 31 साल की अमेरिकी गोल्ड मेडलिस्ट (Gold Medalist) ब्रिटनी ग्रिनर (Britney Griner) को 17 फरवरी 2022 में मास्को एयरपोर्ट (Moscow Airport) पर हिरासत में लिया गया था। बता दे कि वो WNBA के ऑफ सीजन में रशियन प्रीमियर लीग (Russian Premier League) में भाग लेने पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर उनके सामान में ड्रग्स से निकाले गए तेल की कार्ट्रिज मिली थी। उनकी गिरफ्तारी पर बाइडेन प्रशासन ने कहा था कि ब्रिटनी को गलत तरीके से कैद किया गया है। अमेरिका ने ग्रिनर की रिहाई के लिए रूस के सामने प्रिजनर स्वैपिंग, यानी एक कैदी के बदले दूसरे कैदी को छोड़ने की डील रखी हैं। 

वहीं अमेरिका में व्हाइट हाउस (White House) के नेशनल सिक्योरिटी स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी (John Kirby) ने कहा कि "हमने रूस के सामने एक सीरियस समझौता रखा है। रूस को इसे एक्सेप्ट कर लेना चाहिए"। 
न्यूज़ एजेंसी रायटर्स (Reuters) के अनुसार, रूस इस प्रिजनर डील में वादिम कसीसिकोव की रिहाई भी मांग कर रहा है। बता दे कि वादिम, हत्या के आरोप में जर्मनी की जेल में कैद है। हालांकि, जॉन किर्बी ने कहा कि US ने इस बारे में सोचा नहीं है। अमेरिका को नहीं लगता कि वादिम की रिहाई चर्चा का विषय होना चाहिए।

महिमा शर्मा